फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: An old lady who came to attend Dhevate's birthday party died under suspicious circumstances

Bijnor: धेवते की बर्थडे पार्टी में आई नानी आधी रात को अचानक हुई गायब, सुबह घर के बाहर नाले में मिला शव

Sat, 01 Mar 2025 12:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 PM IST
सार

नहटौर के मोहल्ला छिपीग्रान की रहने वाली वृद्धा शीला का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला धेवते की बर्थडे पार्टी में आई थी।
 

विज्ञापन
Bijnor: An old lady who came to attend Dhevate's birthday party died under suspicious circumstances
माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर के धामपुर की न्यू हिंदू कॉलोनी में धेवते की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए  वृद्धा शीला(60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्धा का शव कॉलोनी के बाहर कच्चे मार्ग पर स्थित सड़क किनारे पानी से भरे नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला के परिजनों कारो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


न्यू हिंदू कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनके पोते के जन्म दिवस के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी का कार्यक्रम धूमधाम के साथ चल रहा था। लेकिन इस दौरान नहटौर निवासी उनकी समधन शीला रात में 9:00 बजे के करीब अचानक कार्यक्रम से गायब हो गई ।

विज्ञापन

उसे काफी तलाश किया। लेकिन पता नहीं लग पाया ।शनिवार सवेरे शीला का शव कालोनी से बाहर जा रहे कच्चे रास्ते के किनारे पानी से भरे नाले में पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधर घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । मृतक महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
 

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि  न्यू हिंदू कॉलोनी में मोनू ने अपने पुत्र के जन्म दिवस पर पार्टी का आयोजन किया था। मोनू की सास शीला आदि शामिल हुए थे। बताया गया कि जन्म दिवस पार्टी कार्यक्रम में लोगों ने जमकर शराब पीकर जमकर जश्न मनाया और फिर नशे की हालत में आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर मोनू का साला अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ नाराज होकर कार्यक्रम से अपने घर के लिए निकल गया। इसके बाद मोनू की सास भी नाराज होकर रात के करीब 9:00 बजे के आसपास घर से निकल गई।

जब वह नहटौर जाने का प्रयास कर रही थी। तब इस दौरान रास्ते में कच्चा रास्ता होने के कारण  शीला का पैर फिसल गया। इस दौरान बारिश भी पड़ रही थी। पैर फिसलने के कारण वह नाले में गिर गई और रात भर नाले में पड़ी रही जिसके कारण शीला की मौत हुई है। फिर भी पुलिस की ओर से विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सवेरे करीब 8:00 बजे लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने कोतवाल को निर्देशित किया है कि वह जांच करें कि बर्थडे पार्टी में किस बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed