Bijnor: मंडावर के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग,लाखो का समान जल कर राख, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह मंडावर बिजनौर रोड पर बिजीली घर के निकट बने रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे बैंक्वेट हॉल में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
मंडावर के मौहल्ला बाजार मंगल निवासी हाजी फारूक द्वारा शादी विवाह आदि के लिए रॉयल पैलेस के नाम से मंडावर बिजनौर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल संचालित किया जा रहा है।
शादियों का सीजन होने के कारण लगभग प्रतिदिन इस बैंक्वेट हॉल में कोई ना कोई कार्यक्रम होता रहता है। इसी क्रम में मंडावर के मौहल्ला बाजार मंगल निवासी एक युवती की बारात सोमवार दोपहर इसी बैंक्वेट हॉल में आनी थी तथा मेहमानों के लिए खाना बनाने को तैयारी की जानी थी।
सोमवार लगभग साढ़े नौ बजे किसी अज्ञात कारण से बैंक्वेट हॉल के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आनन -फानन में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही की किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन बैंक्वेट हॉल में रखा लाखों का सामान तथा बरातियों के खाने का सामान जल कर खाक हो गया।