{"_id":"636e3072bd28a106866ef90b","slug":"bijnor-a-major-accident-in-school-averted-teachers-and-children-saved-their-lives-by-running-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : स्कूल में बड़ा हादसा होने से टला, शिक्षिकाओं और बच्चों ने भागकर बचाई जान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : स्कूल में बड़ा हादसा होने से टला, शिक्षिकाओं और बच्चों ने भागकर बचाई जान, मचा हड़कंप
Fri, 11 Nov 2022 04:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:52 PM IST
सार
बिजनौर समाचार : यहां स्कूल में बड़ा हादसा होने से टल गया। शिक्षिकाओं और बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बच्चों ने भागकर बचाई जान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद में मंडावली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महावतपुर दलपत में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्युत लाइन स्कूल परिसर में गिरने पर शिक्षिकाओं और बच्चों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
तहसील के गांव महावतपुर दलपत में प्राइमरी विद्यालय में बड़ा हादसा होने से बचा। स्कूल चलते स्कूल परिसर के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन तेज स्पार्किंग के साथ गिर गई। स्कूल परिसर में जिस स्थान पर विद्युत लाइन गिरी, वहां कुर्सियों पर मुख्य अध्यापिका शगुफ्ता नसरीन, शिक्षिका शोभा रानी और शिक्षा मित्र सलोनी बैठीं थीं। वहीं पास में बच्चे भी थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
विज्ञापन
बताया गया कि स्पार्किंग होते ही शिक्षकाओं और विद्यार्थियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं संयोग से कुछ ही समय पहले मध्यावकाश बंद हुआ था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर : खांस रहा हर तीसरा शख्स, अस्पतालों में 40 प्रतिशत बढ़ी सांस के मरीजों की तादाद, पढ़ें खास खबर
मुख्य अध्यापिका ने बीईओ और संकुल प्रभारी को सूचना दी। एसडीएम विजय वर्धन तोमर की सूचना पर विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइन ठीक की।