{"_id":"61e0571c242653174767f470","slug":"bijnor-9756-licensed-weapons-were-deposited-88-left-two-bsf-companies-reached-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : 9756 लाइसेंसी हथियार कराए गए जमा, 88 बाकी, जिले में पहुंची बीएसएफ की दो कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : 9756 लाइसेंसी हथियार कराए गए जमा, 88 बाकी, जिले में पहुंची बीएसएफ की दो कंपनी
Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए बिजनौर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
bijnor police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए बिजनौर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। जिसमें 9756 लाइसेंसी असलाह जमा कराया चुका है जबकि 88 जमा होने से बाकी है। हालांकि इसमें कुछ रसूखदार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जमा करने से बचना चाह रहे हैं। जिस पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी।
विज्ञापन
चुनाव कराने के लिए जिले को 250 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर प्रभारी बूथों पर जाकर चौपाल लगा रहे हैं। जिसमें बूथ के आस पास रहने वाले लोगों को हिदायत दी जा रही है। वहीं उस बूथ के संबंध में पिछला रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही मुचलका पाबंद के लिए 80 हजार लोगों की लिस्ट तैयार की गई हैं। जिनमें पचास हजार से अधिक लोगों को पाबंद का नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
उधर, अब 9756 लाइसेंसी असलहा को जमा कराया जा चुका है। 2867 लोग सुरक्षा कारणों का हवाला देकर असलहा जमा कराने से छूट के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के पास पहुंचे हैं। जिसमें एसडीएम और सीओ तय करेंगे कि असलहा जमा होना है या नहीं। चुनाव को देखते हुए 197 लोगों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई है। जिनमें 163 को जिलाबदर किया जा चुका है।
25 आरोपियों के लिखाफ गैंगस्टर के नौ मामले दर्ज हुए हैं। करीब 200 अवैध असलहा भी अलग अलग थानों की पुलिस ने पकड़ा है। 810 आरोपी गैर जमानती वारंट वाले गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा चुनाव के चलते चलाए गए अभियान में कच्ची शराब की 27 भट्टी इसी महीने नष्ट कराई जा चुकी हैं।