फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 9756 licensed weapons were deposited, 88 left, two BSF companies reached the district

बिजनौर : 9756 लाइसेंसी हथियार कराए गए जमा, 88 बाकी, जिले में पहुंची बीएसएफ की दो कंपनी

Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए बिजनौर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bijnor: 9756 licensed weapons were deposited, 88 left, two BSF companies reached the district
bijnor police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए बिजनौर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। जिसमें 9756 लाइसेंसी असलाह जमा कराया चुका है जबकि 88 जमा होने से बाकी है। हालांकि इसमें कुछ रसूखदार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जमा करने से बचना चाह रहे हैं। जिस पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी।  

विज्ञापन


चुनाव कराने के लिए जिले को 250 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर प्रभारी बूथों पर जाकर चौपाल लगा रहे हैं। जिसमें बूथ के आस पास रहने वाले लोगों को हिदायत दी जा रही है। वहीं उस बूथ के संबंध में पिछला रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही मुचलका पाबंद के लिए 80 हजार लोगों की लिस्ट तैयार की गई हैं। जिनमें पचास हजार से अधिक लोगों को पाबंद का नोटिस थमाया जा चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बागपत से रालोद-सपा ने अहमद हमीद को उतारा, बड़ौत व छपरौली पर फंस रहा पेंच, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अब 9756 लाइसेंसी असलहा को जमा कराया जा चुका है। 2867 लोग सुरक्षा कारणों का हवाला देकर असलहा जमा कराने से छूट के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के पास पहुंचे हैं। जिसमें एसडीएम और सीओ तय करेंगे कि असलहा जमा होना है या नहीं। चुनाव को देखते हुए 197 लोगों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई है। जिनमें 163 को जिलाबदर किया जा चुका है।

25 आरोपियों के लिखाफ गैंगस्टर के नौ मामले दर्ज हुए हैं। करीब 200 अवैध असलहा भी अलग अलग थानों की पुलिस ने पकड़ा है। 810 आरोपी गैर जमानती वारंट वाले गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा चुनाव के चलते चलाए गए अभियान में कच्ची शराब की 27 भट्टी इसी महीने नष्ट कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed