फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Big names are staking claim in BJP, heartbeat of local leaders increased

Bijnor News: भाजपा में बड़े नाम कर रहे दावेदारी, स्थानीय नेताओं की बढ़ी धड़कन

Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Big names are staking claim in BJP, heartbeat of local leaders increased
- लोकसभा की तैयारी तेज, कई नेता लगा रहे जिले के चक्कर
विज्ञापन

- अभी तक पांच से ज्यादा हुए दावेदार, लखनऊ-दिल्ली की कर रहे परिक्रमा

रजनीश त्यागी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगभग हर पार्टी जुट चुकी है। वहीं सत्ताधारी भाजपा की बात करें, तो संगठन से जुड़े कुछ बड़े नाम भी दावेदारी की कतार में आए हैं। ऐसे में उन स्थानीय नेताओं की धड़कन तेज हो गई है, जो पहले से तैयारी में जुटे हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ नेता टिकट के लिए दावेदारी मजबूत करने के लिए लखनऊ और दिल्ली की परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में भाजपा ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी को बनाया है। इस सूची से बाहर होने वाले दावेदार अब क्षेत्रीय संगठन के पदों पर जगह मजबूत करने में जुट गए हैं।
अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। प्रशासन ने जहां मतदाता सूची से लेकर ईवीएम जांच तक के कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं, वहीं भाजपा ने क्षेत्रों में कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। उधर, सपा ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। ऐसे में बात भाजपा की करें तो यहां पर कई ऐसे स्थानीय नाम हैं, जो टिकट की दावेदारी में काफी लंबे समय से जुटे हुए हैं। अब दावेदारों के नाम की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पिछले कुछ समय में संगठन से जुड़े बड़े नाम भी जिले में खासतौर से बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारिक तौर पर यह प्रवास कार्यक्रम हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता इसे दावेदारी से जोड़कर देख रहे हैं। इससे स्थानीय नेता, जो लंबे समय से दावेदारी की कतार में हैं, उनकी धड़कने भी इसे लेकर बढ़ी हैं। वहीं कुछ नेता लगातार लखनऊ और दिल्ली बड़े नेताओं से मिलकर अपने नाम को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में अभी तक इन नामों की है चर्चा
भाजपा में देखें तो दावेदारों की यूं तो लंबी लाइन हैं, लेकिन इस समय चर्चा कुछ ही नाम पर हो रही है। इनमें पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी, कविता चौधरी, रावेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अवनीश त्यागी, सूर्यप्रताप सैनी, राजपाल सैनी के नाम पर चर्चा चल रही है। इसके बाद अब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम भी अब बिजनौर लोकसभा से टिकट के दावेदारों में गिना जा रहा है। लगातार दावेदारों की संख्या बढ़ रही है, जो चुनाव नजदीक आते आते और बढ़ जाएगी।


लोकसभा चुनाव से पहले हो सकते हैं दलबदल
लोकसभा चुनाव से पहले टिकट न मिलने पर सपा, बसपा और भाजपा में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो दल बदल सकते हैं। इससे लेकर चर्चाएं चल रही है। माना जा रहा है कि कुछ नेता अपनी पार्टी के साथ-साथ दूसरी पार्टी के संपर्क में भी हैं। ताकि एक तरफ से टिकट कटे तो दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया जाए।



-जिले से निराश क्षेत्रीय कमेटी में तलाश रहे जगह
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा संगठन को नए स्वरूप में खड़ा कर रही है। जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की लाइन में लंबी संख्या थी। जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब क्षेत्रीय कार्यकारिणी पर सबकी नजर, पश्चिम में गठित होनी है। जिले से निराश क्षेत्रीय कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाने को जुटे हुए हैं। इसके लिए आकाओं की शरण में चक्कर लगा रहे हैं।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed