{"_id":"61c8b40bb0a7ca7ceb449788","slug":"big-leaders-of-bjp-who-are-checking-the-pulse-of-the-district-bijnor-news-mrt570838425","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की नब्ज टटोल रहे भाजपा के बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की नब्ज टटोल रहे भाजपा के बड़े नेता
विज्ञापन
Big leaders of BJP who are checking the pulse of the district
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नब्ज टटोल रहे भाजपा के बड़े नेता
बिजनौर। जिले में विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट को लेकर पार्टी के बडे़ नेताओं ने जनता की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कुछ बड़े नेता गोपनीय तरीके से जिले में दौरे भी कर रहे हैं। जनता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच किन चेहरों को लेकर नाराजगी है, उसकी कुंडली भी तैयार कर रहे हैं। उधर, कुछ टिकट कटने की चर्चा चली तो नए दावेदारों ने लखनऊ की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। पिछले एक माह में भाजपा के नए-पुराने कई दिग्गज लखनऊ की दूरी नाप चुके हैं।
बिजनौर में चुनाव की बात करें तो अफसरों से लेकर नेता तक हर कोई चुनावी मोड में है। जहां एक ओर अफसर चुनाव कराने की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं राजनीतिक दलों के नेता रैली, जनसंपर्क कर अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सत्तादल भाजपा के नए-पुराने सभी नेता चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। टिकट किसे मिलेगा, यह तो किसी को नहीं पता, लेकिन तैयारी करने और जनता के बीच पैठ बनाने के लिए सभी दावेदारों को कहा जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के कुछ बड़े नेता, जो लखनऊ हाईकमान को सीधे रिपोर्ट करते हैं, वे भाजपा कार्यकर्ता और जनता के बीच गोपनीय तरीके से घूम रहे हैं। ये नेता जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा के पुराने और नए चेहरों को लेकर आ रही प्रतिक्रिया और नाराजगी पर पूरी कुंडली तैयार कर रहे हैं। हालांकि इससे जहां नए दावेदार खुश नजर आ रहे हैं, वहीं पुराने नेताओं की धड़कन बढ़ी हुई है।
कोरोना की दूसरी लहर का डैमेज कंट्रोल कितना
कोरोना की दूसरी लहर के बीच जिले में क्या हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। उस समय हालात ऐसे थे कि लोग इलाज और ऑक्सीजन के लिए धक्के खा रहे थे। बाद में स्थिति सुधरी, भाजपा ने भी कार्यकर्ताओं को गांवों में लोगों के हाल जानने, इलाज उपलब्ध कराने के लिए में उतारा। इसके बावजूद एक तबका ऐसा खड़ा हो गया, जिसके मन में इलाज और सुविधाएं मिलने को लेकर नाराजगी थी। अगल-अलग क्षेत्रों में वर्तमान विधायक इस डैमेज को कितना कंट्रोल कर पाए, इसे लेकर भी पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नए चेहरों से पुरानों की धड़कन बढ़ी
वर्तमान विधायकों की बात करें तो वह अपनी पूरी तैयारी और इस बार चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनकी सीटों पर अचानक उभरकर आए नए दावेदारों ने धड़कन जरूर बढ़ा दी है। पार्टी जिलाध्यक्ष के पास लगातार बायोडाटा की संख्या भी बढ़ रह है। बिजनौर सीट पर दावेदारों की संख्या पांच से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, नूरपुर में यह संख्या 25 बताई जा रही है। नहटौर, चांदपुर, धामपुर, बढ़ापुर, नजीबाबाद में भी दावेदारों का आंकड़ा सात से ऊपर है। पिछले एक महीने में बिजनौर, नूरपुर, नहटौर, चांदपुर, धामपुर समेत सभी विधानसभा सीटों से नए और पुराने कई नेता लखनऊ की दूरी नाप चुके हैं। सभी अपने-अपने खास भाजपा नेताओं से अपनी दावेदारी मजबूत करा रहे हैं। रविवार को बिजनौर से ही कुछ माह पहले भाजपा से जुड़े एक नेता लखनऊ पहुंचे हैं।