फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhatiyu protest against power line shifting

मुआवजा एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग के विरोध में भाकियू का धरना

Fri, 28 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhatiyu protest against power line shifting
विद्युत लाइन शिफ्टिंग के विरोध में भाकियू का धरना
विज्ञापन

शेरकोट। फोरलेन के लिए अधिगृहीत भूमि के मुआवजे एवं लाइन शिफ्टिंग के विरोध करने पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस एक व्यक्ति को उठाकर थाने ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रशासन भूमि अधिगृहीत करने के बाद प्रतिष्ठान स्वामियों का उत्पीड़न कर रहा है। जबकि अभी किसी का मुआवजा नहीं दिया गया। एसडीएम से वार्ता के बाद भाकियू ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
बृहस्पतिवार को विद्युत निगम फोरलेन हाइवे से विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य कर रहा था। इस दौरान शमा मार्बल प्रतिष्ठान का स्वामी गुड्डू खान लाइन शिफ्टिंग का विरोध करने लगा। वह अन्य प्रतिष्ठान स्वामियों को भी भड़ाकर मौके पर ले पहुंचा। निगम अधिकारियों की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भेज दिया। मामले की सूचना पर भाकियू नेता भी मौके पर पहुंच गए। भाकियू नेताओं ने प्रतिष्ठान स्वामियों का उत्पीड़न करने के विरोध में हाइवे किनारे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख हाइवे निर्माण कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व हाइवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए कहा कि भवनों को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है, केवल अभी विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। प्रतिष्ठान स्वामियों का मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष विचाराधीन है। लेकिन शमा मार्बल का स्वामी प्रतिष्ठान स्वामियों को यह कहकर भड़का रहा है कि प्रशासन विद्युत लाइन शिफ्टिंग के साथ ही भवनों का ध्वस्तीकरण करना चाहता है। अधिकारियों के समझाने पर भाकियू ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक प्रतिष्ठान स्वामियों का मुआवजा नहीं मिल जाता, एक भी दुकान नहीं तोड़ने दी जाएगी। चाहे भाकियू को इसके लिए महापंचायत का ऐलान ही क्यों न करना पड़ जाए। भाकियू प्रतिष्ठान स्वामियों को उनकी रकम दिलाकर दम लेगी। धरने पर तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह राणा, अशोक कुमार, कविराज, प्रेम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, सलीम, नौशाद अहमद, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, ओमपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रतिष्ठान स्वामियों का मुआवजा मांगने का तरीका गलत है। मुआवजे का मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष विचाराधीन है। फिलहाल हाइवे से विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed