फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bharat Ram-like solder eyes were moist

श्रीराम-भरत मिलाप देख नम हुईं आंखें

Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ram-like solder eyes were moist
भरत मिलाप जुलूस में शामिल राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीराम-भरत मिलाप शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों में युवक तलवारों, भालों से अनेक करतब करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे धर्म ध्वजा थी। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राम दरबार, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम जी, साईं बाबा, कर्ण-अर्जुन युद्ध, वैष्णव दरबार, शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, भगवान शंकर, हनुमान जी के हाथ पर विराजमान राधा-कृष्ण, मां काली नृत्य, राजस्थानी नृत्य, नाव में भगवान राधा-कृष्ण आदि की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की झांकी ने भी सभी का ध्यान खींचा। शोभायात्रा में शामिल बैंडों पर भक्ति गीतों के अलावा देशभक्ति गीत भी बजते रहे। शोभायात्रा के अंत में शामिल भगवान राम दरबार की श्रद्धालुओं ने आरती करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा मोहल्ला खत्रियान, ब्रह्मनान, होते हुए रम्मू के चौराहे पर पहुंची। वहां से शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए शास्त्री चौक पर जाकर संपन्न होगी। इस दौरान जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, राजेंद्र गौतम, विनीत अग्रवाल, विनय गुप्ता, अमित अग्रवाल, अंकुर गौतम आदि ने किया।
विज्ञापन

उधर, नगीना में मंदिर मुक्तेश्वरनाथ पर श्रीरामभरत मिलाप हुआ। आरती बड़े मंदिर के पुजारी विपिनचंद त्रिपाठी ने कराई।राम-भरत शोभायात्रा मंडी मोलगंज स्थित लोकेश्वरनाथ से शुरू हुुआ होता हुआ अनेक मार्गों से होकर मंदिर मुक्तेश्वरनाथ पहुंचा। साहू रविशचंद्र अग्रवाल, हरिगोपाल, मनोज विश्नोई, आमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्योहारा में नगर में भरत मिलाप का जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया। श्रीराम के वनवास से वापस आने पर नगर से पूर्व ही उनका स्वागत करने के लिए राजा भरत नगर के द्वार पर पहुंचे और श्रीराम सहित माता जानकी व भाई लक्ष्मण का स्वागत किया। इसके लिए नगर में भरत मिलाप का जुलूस निकाला गया। जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर रामलीला मैदान में ही संपन्न हुआ। जुलूस का नेतृत्व राजबीर त्यागी ने किया।
कलाकारों को सम्मानित कियाः 
बरुकी। ग्राम शादीपुर की रामलीला का समापन हो गया। रामलीला में रावण वध और राम राजतिलक का मंचन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज पारस रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें राम की अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए, जबकि स्वयं के अंदर छिपी रावण रूपी बुराइयों को त्यागना चाहिए। इस अवसर पर उन्होने रामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महेश चंद गुप्ता, रवि गुप्ता, अमर सिंह, नितिन कुमार, कोमल कश्यप, सौपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, कालागढ़ में विजयदशमी के मौके पर नई कॉलोनी के रामलीला मैदान में जहां श्री रामलीला का मंचन हुआ । वहीं श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। 

मंगलवार देर शाम रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान रावण के पुतला दहन के बाद भगवान श्रीराम की सेना श्रीराम के जयकारों का उद्घोष कर रही थी। श्रीराम का अभिनय हरीश, लक्ष्मण का सोनू, सीता का विनीत त्यागी, सूपर्णखा और शबरी का अशोक भारती, रावण का राजीव, मेघनाथ का राजीव चौहान ने किया। इस मौके पर संगीत सुनील मानक और साथियों का सहयोग रहा। इस मौके पर कोमल सिंह की कमेटी का योगदान रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed