फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu will celebrate Agneepath protest day till 14

भाकियू की बैठक में युवाओं के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया

Mon, 08 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will celebrate Agneepath protest day till 14
14 तक अग्निपथ विरोध दिवस मनाएगा भाकियू
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ता 14 अगस्त तक अग्निपथ विरोध दिवस मनाएंगे। पदाधिकारियों ने 13 अगस्त को युवाओं के शोषण के खिलाफ बिजनौर में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
गांव पदारथपुर में भाकियू के ब्लॉक महासचिव बीरेश राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सात से 14 अगस्त तक अग्निपथ विरोध सप्ताह मनाया जाएगा। भाकियू युवाओं के लिए सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को सुचारु कराने, देश की सेवा व रक्षा करने में लगे सभी जवानों को पेंशन देने के पक्ष में आंदोलन चला रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक संरक्षक कुंवर संसार सिंह ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल ने अभी तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व युवाओं से गन्ना भुगतान कराने, मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 13 अगस्त को बिजनौर कलक्ट्रेट में होने वाली किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में गेंदा सिंह राजपूत, धूम सिंह, लोकेंद्र, जसपेंद्र सिंह, सुरेश राजपूत, सूरज सिंह, रामप्रताप सैनी, अशोक राजपूत, राधेश्याम, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed