{"_id":"601305538ebc3e08875bf148","slug":"bhakiyu-staged-a-police-station-bijnor-news-mrt5226654108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने थाने पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने थाने पर धरना दिया
विज्ञापन
कोतवाली देहात में एसडीएम नजीबाबाद ब्रजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने थाने पर धरना दिया
कोतवाली देहात। गाजीपुर बॉर्डर पर धरनारत किसानों की बिजली और पानी काटने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के रवैये पर रोष व्यक्त किया।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता नितिन सिरोही के नेतृत्व में कोतवाली देहात पहुंचे तथा थाने के निकट धरना देकर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू नेता नितिन सिरोही ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में किसान शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर की बिजली काट दी गई, साथ ही पानी की आपूर्ति भी बंद कर दी गई। किसानों को वहां से हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है ।रात भर किसान अंधेरे में रहे। अंधेरे में किसानों के साथ अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि किसान किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। सरकार को तुरंत गाजीपुर बॉर्डर पर धरना स्थल पर विद्युत तथा पानी आपूर्ति सुचारु करनी चाहिए।
देर शाम एसडीएम नगीना को भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। धरने में ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, बिट्टू, मंगू सिंह, गौरव, आलोक, राजीव, राम भजन सिंह, जितेंद्र सिंह, अकील अहमद, नसीरुद्दीन, नूर अहमद, महेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।