फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu protested against the Forest Department

वन विभाग के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना

Mon, 08 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against the Forest Department
वन विभाग के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

बढ़ापुर। गांव नूरपुर अरब में मां के पास सो रही बच्ची को गुलदार उठा ले गया था, इस पर आक्रोशित भाकियू ने बच्ची के गांव में धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व गुलदार को पकड़वाने की मांग उठाई। बढ़ापुर व साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारियों को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे अपने बीच बैठाए रखा।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ग्राम नूरपुर अरब में धरना-प्रदर्शन किया। यहां महबूब की छह माह की धेवती को गुलदार घर से उठाकर ले गया था और ईंख के खेत में ले जाकर उसे मार दिया। भाकियू ने पीड़ित परिवार को वन विभाग के उचित मुआवजा दिलाने, पिंजरे आदि लगाकर अति शीघ्र गुलदार को पकड़ने व साहूवाला वन रेंज के सीमावर्ती किसानों की फसलों में जंगली हाथियों की आवाजाही रोकने व जंगली हाथियों की नष्ट की गई किसानों की फसलों का मुआवजा दिलाने आदि मांगों को लेकर धरना दिया। धरने की सूचना पर पहुंचे बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार व साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अंसारी को भी किसानों ने अपने साथ धरने पर बैठा लिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि गुलदार की ट्रेप कैमरों में कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हुई है। लोकेशन ट्रेस होते ही पिंजरे लगवा दिए जाएंगे। शाम के समय धरना स्थल पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ राजीव कुमार से भाकियू पदाधिकारियों ने वार्ता की। एसडीओ ने उनको शासन से नियमानुसार मुआवजा जल्द दिलाने व साहूवाला वन रेंज के सीमावर्ती किसानों की जंगली हाथियों के गन्ने की फसलें नष्ट करने के मामले में भी पूर्ण कार्रवाई आश्वासन दिया। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, नृपेंद्र सिंह, कौशल कुमार, रावेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, पद्म सिंह, वकील अहमद, सरदार सिंह, इंदर प्रधान, मारुफ खां, मुख्तार सिंह, शीशराम सिंह, योगेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed