{"_id":"6192b2737b42f17084549346","slug":"bhakiyu-locks-down-xen-s-office-dhampur-news-mrt564981442","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने की एक्सईएन के कार्यालय पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने की एक्सईएन के कार्यालय पर तालाबंदी
विज्ञापन
धामपुर में एक्सईएन द्वितीय के कार्यालय में तालाबंदी कर बाहर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने की एक्सईएन के कार्यालय पर तालाबंदी
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युुत निगम के अधिकारियों पर किसानों के साथ अभद्रता करने, बिजली चोरी के झूठे केस करने का आरोप लगाते हुए धामपुर विद्युुत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। एसई राजेंद्र प्रसाद और एक्सईएन प्रथम को भी अपने बीच में काफी देर तक बैठाया।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता 11 बजे एसई कार्यालय परिसर में पहुंचे। और धरना दिया। कार्यकर्ता निगम के अधिकारियों को अपने बीच में बुलाने पर अड़ गए। जिस पर एसई राजेंद्र प्रसाद और एक्सईएन प्रथम वीरेंद्र कुमार उनके बीच में आकर बैठ गए। अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के निदान का भरोसा दिया है। पर जब मामला धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय का आया तो अधिकारियों ने हाथ खड़े कर लिए। कार्यकर्ता एक्सईएन द्वितीय अरुण कुमार को बुलाने की जिद पर अड़ गए। शाम के तीन बजे तक वह नहीं आए तो किसानों ने उनके कार्यालय में अपना ताला जड़ दिया।
धरने को परिसर से उठाकर उनके कार्यालय के बाहर गेट पर लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय वधर्न तोमर और एक्सईएन पहुंच गए। इस दौरान एक्सईएन और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों पर दर्ज कराई रिपोर्ट वापस नहीं ली तो आंदोलन होगा। अधिकारियों को उनके कार्यालय में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस मौके पर कविराज, गजेंद्र टिकैत, विमल, दर्शन सिंह फौजी, रामकुमार, दुष्यंत राणा, रिंकू, कुलदीप, पदम, निजामुददीन, गुरमीत, विकास आदि रहे। बाद में अधिकारियों ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
समाधान का प्रयास करेंगे: अरुण कुमार, एक्सईएन द्वितीय
अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि बिजली चोरी की जो रिपोर्ट कायम हुईं हैं वह जेई की रिपोर्ट पर हुई हैं। वे समाधान कराने का प्रयास करेंगे।