{"_id":"5f396de38ebc3e3cac553c23","slug":"bhagat-singh-chowk-indefinite-sit-in-demonstration-begins-today-dhampur-news-mrt496483268","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भगत सिंह चौक बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भगत सिंह चौक बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू
विज्ञापन
धामपुर में बेटी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं से वार?
- फोटो : DHAMPUR
आज से भगत सिंह चौक बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू
धामपुर। पुलिस की ओर से आठ दिन बाद भी धामपुर के एक मोहल्ले से अपहृत की गई युवती की अब तक बरामदगी न होने पर बेटी बचाओ संघर्ष समिति में उबाल है। समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक कर 17 अगस्त से युवती की बरामदगी करने की मांग को लेकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया है। धरना-प्रदर्शन स्थल भगत सिंह चौक रहेगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी होगा।
रविवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री जितेंद्र बैस धामपुर में समिति के अध्यक्ष प्रभाष कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंचे और बैठक की। वहां पर पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता की। कहा कि संघर्ष समिति उनके साथ खड़ी है। जब तक पुलिस युवती को बरामद कर परिजनों को नहीं सौंपती है, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में प्रदेश मंत्री ने कहा कि संघर्ष समिति के बैनर तले 17 अगस्त से शहीदे आजम भगत सिंह चौक पर बेमियादी आंदोलन शुरू होना है। बैठक में अध्यक्ष प्रभात कुमार, विजय जैन, संजय जैन, शिवांस शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, सौरभ मालपानी, बंटी विश्नोई, शुगम जैन, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।
युवती प्रकरण को अधिकारी गंभीरता से लें: एसपी देहात
बिजनौर। इस मामले में एसपी देहात संजय कुमार ने शनिवार को झंडा फहराने के बाद पुलिस अधिकारियों की थाने में बैठक ली। अधिकारियों को बताया कि युवती प्रकरण को सभी गंभीरता से लें। युवती को जल्द बरामद कराएं। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस युवती को बरामद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कई टीमों को इस काम में लगा रखा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस मौके पर कोतवाल रंजन कुमार शर्मा, कोतवाल क्राइम नरेश कुमार, एसएसआई अनुज तोमर रहे।