फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Better employment opportunities in Matikala: Sanjay Prajapati

मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Better employment opportunities in Matikala: Sanjay Prajapati
नजीबाबाद में माटीकला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते मुख्यअतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
माटीकला में रोजगार के बेहतर अवसर : संजय प्रजापति
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र माटीकला बोर्ड के सदस्य संजय प्रजापति ने प्रशिक्षणार्थियों से माटीकला और ग्रामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान से मिलने वाले प्रशिक्षणों से स्वावलंबन की ओर से कदम बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सोमप्रकाश की उपस्थिति में केंद्र पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मेरठ जिले के 45 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। उप्र माटीकला बोर्ड के सदस्य संजय प्रजापति ने युवाओं से ग्रामोद्योग द्वारा चलाई जा रहीं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माटीकला के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार के बेहतर अवसर हैं। कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि संजय प्रजापति ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए मई मिट्टी की मूर्तियां और अन्य उपकरणों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में ऋषिपाल प्रजापति, विवेकानंद प्रजापति, ट्रेनर दीपक कुमार, गुंजन सिंह, उमेश कुमार, रणवीर, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed