फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Benefits of Government schemes to get characters: Bhupendra Choudhary

पात्रों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ-भूपेंद्र चौधरी

Fri, 12 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Benefits of Government schemes to get characters: Bhupendra Choudhary
बिजनौर में डाकबंगल में पौधरोपण करते पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : BIJNOR
पात्रों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ: भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायती राज स्वतंत्र प्रभार मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने डाक बंगले में भाजपाइयों व जनता की समस्याएं सुनीं। विभागीय समीक्षा भी की। डाक बंगले में पौधरोपण किया गया।

समीक्षा बैठक में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा हर पात्र को योजनाओं का लाभ देने की है। कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अपात्र को योजना का लाभ लेते पाया गया तो अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफसर योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को विधायकों से सड़कों के प्रस्ताव लेकर भेजने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि नहटौर विधानसभा में विधायक ओमकुमार द्वारा स्वीकृत कराए पाडली मांडू से गांगन नदी के बीच पुल का निर्माण जल्दी करें। बरसात में यहां भारी दिक्कत आती है। अफसरों से कहा कि विधायकों से प्रस्ताव लेकर उन्हें भेजें ताकि जल्दी से सड़कें बन पाएं। मंत्री ने जिला पंचायत विभाग के आय व्यय की समीक्षा की और जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर काम करने को कहा। मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के कैंप कार्यालय पहुंचे और काफी देर तक विधायक ओमकुमार व अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह से जिले की राजनीति पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत के प्रभारी अभियंता कपिल देव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed