{"_id":"652b96e9b0e8f171e102b288","slug":"before-the-lok-sabha-elections-the-issue-of-jat-reservation-heated-up-in-western-up-general-assembly-of-jat-2023-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में गरमाया जाट आरक्षण का मुद्दा, आज बिजनौर में जाट समाज की महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में गरमाया जाट आरक्षण का मुद्दा, आज बिजनौर में जाट समाज की महासभा
Sun, 15 Oct 2023 01:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:08 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में जाट आरक्षण की सियासी बिसात बिछाई जा रही है। इसके लिए जाट समुदाय अखिल भारतीय जाट महासभा आज बिजनौर में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
जाट समाज के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण का मुद्दा उठाकर वेस्ट यूपी की राजनीति को गरमाने की तैयारी है। इसके लिए अखिल भारतीय जाट महासभा ने मेरठ में बड़ा सम्मेलन किया तो अब बिजनौर जनपद के हल्दौर के राकेश बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय जाट महासभा के तत्वावधान में जाट समाज सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर आज रविवार को भी बिजनौर में बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है, इसमें काफी संख्या में अन्य राज्यों से भी जाट समाज के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिजनौर में आरक्षण मुद्दे पर आज जुटेंगे जाट समाज के लोग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे सहारनपुर
विज्ञापन
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने बताया कि समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग पिछले कई वर्षों से उठाई जा रही है, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है और समाज को धोखा देती आ रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को इसके नतीजे भुगतने होंगे।
उन्होंने बताया कि जाट महासभा की ओर से आज बिजनौर में इसे लेकर सम्मेलन किया जा रहा है। अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में सम्मेलन होंगे। नवंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से जाट समाज के लोग जुटेंगे।
उन्होंने बताया कि जाट महासभा की ओर से आज बिजनौर में इसे लेकर सम्मेलन किया जा रहा है। अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में सम्मेलन होंगे। नवंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से जाट समाज के लोग जुटेंगे।