{"_id":"5c572f00bdec224ba94b6c28","slug":"become-accountable-to-the-public-banker-minister-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के प्रति जवाबदेह बनें बैंककर्मी: मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के प्रति जवाबदेह बनें बैंककर्मी: मंत्री
Sun, 03 Feb 2019 11:42 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक की सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की वार्षिक निकाय की बैठक में पंचायतीराज, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से ईमानदारी से काम कर बैंक को आगे ले जाने का आह्वान किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि बैंक कर्मचारी व अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह बनें। सहकारी समिति, सहकारी संघ क्रय विक्रय समितियों में सुधार के उपाय भी किए जाएं। कहा कि सहकारिता क्षेत्र जनता के विकास के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। बैंक सचिव अनूप कुमार ने प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। सभापति दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक का सकल लाभ 1928.88 लाख तथा शुद्ध लाभ 470.85 लाख रहा। बैंक की निजी पूंजी 23888.62 लाख हो गई है। कार्यशील पूंजी 183215.89 लाख, निक्षेप 109835.90 लाख, ऋण तथा अग्रिम 85065.85 लाख है। बताया कि बैंक पूर्णत: सीबीएस पद्धति से काम कर रहा है। सभी ग्राहकों को एटीएम भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैंक का साल 218-19 का 16100 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। कहा कि बैंक की शाखा जिले में 46 से बढ़ाकर 50 करने का लक्ष्य रखा गया है। बैंक प्रतिनिधि सुधीर पाराशर, सुरपाल सिंह, महावीर सिंह, सत्यवीर त्यागी, सुरेश सिंह, पवन राजपूत, कृष्णबलदेव सिंह, सुभाष कुमार, मुनिदेव शर्मा, ठाकुर अवनीश कुमार, डा.बीरबल सिंह, शिब्बू सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, आलोक कुमार, राजीव सिसौदिया, महेंद्र धनौरिया ने बैंक की प्रगति से जुड़े विचार रखे। विधायक ओमकुमार ने मिलों को भुगतान करने के निर्देश जारी करने के बारे में बताया। बैठक में आगामी वर्ष के लिए 238866 लाख रुपये के अधिकतम दायित्व निर्धारण, सदस्य समितियों को आठ प्रतिशत लाभांश सहित पिछले सालों के शुद्ध लाभ के वितरण, 16100 लाख रुपये बजट की स्वीकृति पारित की गई। इस दौरान बैंक उपसभापति संदीप कुमार, सुनीता देवी, शांति देवी, नितिन मौर्य, सिद्धार्थ कुमार, मनोज कुमार, चमन सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, जयवीर राठी, आंचल भारती, अभिनव कुमार, सहायक आयुक्त सहायक निबंधक अमित त्यागी मौजूद रहे। कोऑपरेटिव बैंक इंप्लॉयेज यूनियन अध्यक्ष ढ़ालगोपाल सिंह ने राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी को ज्ञापन दिया।