फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beat corona with patience and confidence

धैर्य व आत्मविश्वास से कोरोना को हराया

Mon, 10 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Beat corona with patience and confidence
धैर्य व आत्मविश्वास से कोरोना को हराया
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। कोरोना योद्धा के तौर पर पूरी निष्ठा के साथ अपनी चुनावी ड्यूटी को अंजाम देते समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमित हुए नगीना के तहसीलदार हामिद हुसैन कोरोना को मात देकर सोमवार को हंसते-हंसते ड्यूटी पर लौट आए। उनका मानना है की धैर्य व पूरे आत्मविश्वास के साथ कोरोना को मात दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नियमित दिन में चार बार भाप लेने और रात को सोते समय हल्दी का दूध पीना नहीं भूलते थे।
पिछले साल कोरोना महामारी की पहली लहर में पूरी तत्परता व कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना मरीजों, प्रवासी मजदूरों व आम लोगों की निडरता के साथ मदद करने वाले तहसीलदार हामिद हुसैन इस बार पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी की चपेट में आ गए। तहसीलदार हामिद हुसैन बताते हैं की 18 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी रवाना करने के लिए उन्हें पूरे दिन कोतवाली जनता इंटर कॉलेज पर मौजूद रहना पड़ा तथा 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे रहे। इसी दौरान वह कोरोना की पकड़ में आ गए। उन्होंने बताया की 20 अप्रैल को उन्हें बुखार की शिकायत हुई तो उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया। 23 अप्रैल को कोरोना जांच कराने पर वह संक्रमित पाए गए, लेकिन उन्होंने बिना डरे, हिम्मत और हौसले के साथ अपने आप को सरकारी आवास पर आइसोलेट करते हुए चिकित्सक की परामर्श से दवाइयों का सेवन किया तथा नियमित परामर्श के अनुसार दवा, फल व भोजन लिया। वह बताते हैं कि वह नियमित तौर पर दिन में चार बार भाप लेते थे तथा रात को सोते समय हल्दी का दूध पीना नहीं भूलते थे। उनका कहना है की चार दिन के बाद ही उन्होंने अपने आप को स्वस्थ होता महसूस करने लगे और पूरी तरह स्वस्थ महसूस होने तथा कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वे पूरी ऊर्जा के साथ सोमवार से फिर अपने काम पर लौट आए।
विज्ञापन

कम नींद लेना हो जाता है नुकसानदेह
- तहसीलदार हामिद हुसैन कहते हैं चुनावी ड्यूटी की तैयारी को लेकर कई दिन तक दिन रात जागना पड़ा। इससे थकावट महसूस लगी थी। इसी दौरान कोरोना ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। उनका मानना है की भरपूर खानपान, लगातार व्यायाम, पूरी नींद तथा मानसिक तौर पर चिंता मुक्त रहने वाले व्यक्ति पर कोरोना हमला नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed