फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Be serious about land and mutual disputes'

‘जमीन और आपसी विवादों के प्रति गंभीर रहें’

Sat, 24 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Be serious about land and mutual disputes'
‘जमीन और आपसी विवादों के प्रति गंभीर रहें’
विज्ञापन

नजीबाबाद। थाना दिवस में नजीबाबाद, मंडावली और नांगलसोती में जमीन और आपसी विवाद संबंधी मात्र 13 शिकायतों की सुनवाई की गई। छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेकर विवाद निपटाने के पुलिस को निर्देश दिए। थाना प्रभारी दिनेश गौड़, एसएसआई राजीव चौधरी की देखरेख में आयोजित थाना दिवस में आपसी विवाद संबंधी चार शिकायतें मिलीं। सीओ और एसडीएम ने दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया। मंडावली के थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान की उपस्थिति में आयोजित थाना दिवस में जमीन विवाद से संबंधित छह शिकायतें आईं। थाना प्रभारी के निर्देशन में राजस्व कर्मचारियों ने गांव राजारामपुर तुलसी, रघुनाथपुर, नारायणपुर रतन की शिकायतें हल करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। उधर, नांगलसोती के थानाध्यक्ष संजय पांचाल के निर्देशन में तीन फरियादियों ने अपनी शिकायतें थाने को दीं। थानाध्यक्ष ने संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल शिकायत निस्तारण को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed