फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be ready for elections

चुनाव के लिए तैयार रहना होगा

Sun, 04 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Be ready for elections
सपा की बैठक को संबोधित करतीं विधायक रुचि वीरा।
बिजनौर में सपा बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारी व अध्यक्षों की बैठक में विधायक रुचि वीरा ने उनसे हर पल हर हाल में कार्य करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्र के 346 बूथों को उन्होंने 23 सेक्टरों में बांटा है। हर बूथ पर एक प्रभारी, एक अध्यक्ष व दस सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में चार हजार कार्यकर्ताओं की टीम विधानसभा क्षेत्र में उनका नेतृत्व करने को तैयार है। 
विज्ञापन


रुचिवीरा ने कहा कि वे दो साल से जनता की समस्या का समाधान कर रही हैं। प्रदेश सचिव ब्रह्मपाल सिंह पवार ने कहा कि रुचि वीरा के बूथ प्रभारियों का कार्य बहुत शानदार है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना होगा। जनता से हर हाल में संवाद बढ़ाना ही होगा।  सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने कार्य से अपनी ताकत का अहसास कराया है। बैठक को पूर्व सांसद यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा ने भी संबोधित किया। 

संचालन खुशनूद खां ने किया। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान, दिलशाद अंसारी, रफीक अहमद, सिकंदर आलम, असलम प्रधान, इल्यास, नसीम, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed