{"_id":"613e439a8ebc3e38a071a786","slug":"be-alert-to-those-who-spread-confusion-bhupendra-singh-bijnor-news-mrt555929719","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रम फैलाने वालों रहें सचेत : भूपेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रम फैलाने वालों रहें सचेत : भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन
नहटौर डिग्री कॉलेज मे आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन मे उपस्थित अतिथिगण।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रम फैलाने वालों रहें सचेत : भूपेंद्र सिंह
नहटौर (बिजनौर)। नहटौर डिग्री कॉलेज में आयोजित भाजपा के विधानसभा प्रबुद्ध सम्मेलन में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों से प्रबुद्ध लोगों से सचेत रहने के लिए आगाह किया।
रविवार को नहटौर ब्लॉक परिसर में पहुंचे पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया। नहटौर डिग्री कॉलेज में आयोजित भाजपा के विधानसभा प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा किसानों के लिए चलाई जा रही किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाह रहे हैं। लेकिन इस देश का किसान व आम नागरिक भ्रम की नीति को समझ चुका है। भाजपा सरकार सभी के सम्मान और विकास के लिए काम कर रही है। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रबुद्ध चिकित्सक डॉक्टर चौधरी क्षेत्रपाल ने की। चौधरी मानपाल सिंह, प्रोफेसर मनोज सिबाच, ब्लॉक प्रमुख चौधरी राकेश सिंह, हल्दौर ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विनिता शर्मा, प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल, मुकेंद्र त्यागी, आशीष सिंघल, सिद्धांत जैन, दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे।