{"_id":"5da219cb8ebc3e01567f21c7","slug":"bastard-s-alfred-ultrasound-center-sealed-bijnor-news-mrt4481920193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्टा का अलफरीद अल्ट्रासाउंड केंद्र सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्टा का अलफरीद अल्ट्रासाउंड केंद्र सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्टा का अलफरीद अल्ट्रासाउंड केंद्र सील
चांदपुर/बास्टा। एसडीएम और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी ने बास्टा के अलफरीद अल्ट्रासाउंड मशीन पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में लिंग निर्धारण संबंधी स्टीकर मिले हैं। बिना मानक पूर्ण किए ही अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इस पर अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया है।
शनिवार को एसडीएम घनश्याम वर्मा और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम ने गांव बास्टा स्थित अलफरीद अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। नोडल अधिकारी के अनुसार अल्ट्रासाउंड केंद्र पर योग्य चिकित्सक तैनात नहीं था और संचालन संबंधी कोई अभिलेख भी वहां पर नहीं मिला। पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत किसी भी मानक को बिना पूरा किए ही अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन किया जा रहा था। केंद्र के अंदर लिंग निर्धारण संबंधी कोड वर्ड लिखे स्टीकर मिले हैं। केंद्र को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में नियमानुसार ही केंद्रों का संचालन करने दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, नोडल अधिकारी के साथ डाटा एंट्री आपरेटर अवनीश कुमार, मानवीर, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।