फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Band with musical instruments derived Ram procession

बैंडबाजे के साथ निकाली राम बारात

Thu, 15 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Band with musical instruments derived Ram procession
बिजनौर। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में राम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब तीन दर्जन झांकियां और एक दर्जन से अधिक बैंड शामिल रहे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल, अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, डा. निरूपमा चौधरी, डा. संजय मित्तल ने राम दरबार की आरती कर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा शामिल रही।
विज्ञापन


अखाड़ों में शामिल युवाओं ने तलवार, लाठी और भालों से अनेक करतब दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया। शोभायात्रा में झूले पर राधा-कृष्ण, अभिमन्यु वध, अशोक वाटिका में सीता, गरूड़ पर विराजमान भगवान विष्णु, नरसिंह अवतार, संजीवनी बूटी भगवान राम को देते हनुमान, राधा कृष्ण मोर नृत्य, शहीद ए आजम भगत सिंह, भीष्म पितामह तीरों पर, और सबसे आखिर में भगवान राम का डोला मौजूद था। नागरिकों ने राम दरबार की आरती कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा मोहल्ला खत्रियान, ब्रह्मनान, रम्मू का चौराहा, होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। नगर पालिका चौक पर राम विवाह संपन्न हुआ।

शोभायात्रा शास्त्री चौक पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के आयोजन में समिति संरक्षक शरद गहलौत, विनय गुप्ता, जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, संजय गुप्ता, राजेंद्र गौतम, राहुल शर्मा, सुमित सिंघल, राजकुमार शर्मा आदि का योगदान रहा।

उधर, नहटौर मेें श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नगर में राम बारात निकाली गई। बैंडबाजों की धुनों और सुंदर झांकियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

रामलीला स्थल से रामबारात की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें राम सीता, राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण आदि की झांकियां आर्कषण का केंद्र रही। कई स्थानों पर स्वागत किया गया। एजेंसी चौराहा, ईदगाह, जोशीयान, पंचायती मंदिर, धर्मशाला,मेन बाजार आदि से होते हुए रामलीला स्थल पर आकर संपन्न हुई। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

जैतरा में रामलीला शुरू
धामपुर। गांव जैतरा में रामलीला समिति झंडा चौक की ओर से होने वाली रामलीला का प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने मंगलवार रात रामलीला का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के आदर्शो पर चलकर जो समाज सेवा करते हैं वहां रामराज रहता है। इस मौके पर चीनी मिल के एजीएम प्रशासन विजय गुप्ता, ग्राम प्रधान आदित्य कुमार, अध्यक्ष अखिलेश कुमार, महेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।

राम बारात में जमकर नाचे बाराती
धामपुर/शेरकोट/अफजलगढ़। बड़ी मंडी रामलीला समिति की ओर से बुधवार शाम धूमधाम से राम बारात निकली। बारात में श्रद्धालु बने बाराती बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।

शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह ने किया। बड़ी मंडी से शुरू हुई बारात से पहले हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। बारात में विभिन्न झांकियां आकर्षण रहीं। कमेटी के अध्यक्ष आशीष सिंघल, लाजपतराय मुखिया, उदित जैन, भूपेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, उमेश माहेश्वरी, अजय पिंटू, सचिन, दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, गौरव, असित अग्रवाल रहे। शांति व्यवस्था के लिए बारात में पुलिस तैनात रही।

उधर, शेरकोट में सैनी रामलीला समिति की ओर से श्रीराम की बारात निकली। मोहल्ला अचारजान से शुरू हुई बारात नगर के सभी मार्गों से बारात निकाली गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, रवि, रूपचंद, नितिन कुमार चंद्रा रहे।

उधर, अफजलगढ़ में राघवेंद्र रंगमंच रामलीला कमेटी की ओर से राम की बारात निकली। बारात में विभिन्न झांकियां आकर्षण रहीं। युवक अखाड़े के करतब दिखाते चल रहे थे। निर्मल चिलवासल, सूर्यकांत सिंह, संजय लोहिया, विनीत माहेश्वरी, संजय जोशी,  अतुल जैन, हरिश्चंद कर्णवाल रहे।

राम वनों को जाता री माता...
नजीबाबाद। रामलीला मंचन में श्रीराम वनवास लीला के दौरान राम वनों को जाता री माता... गीत को सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।

श्रीराम लीला मंडल की ओर से रामलीला मैदान पर मंगलवार रात रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम वनवास, सुमंत विलाप, कैकेई-दशरथ संवाद व दशरथ मरण की लीला प्रदर्शित की गई। कैकेई ने राम को वनवास का वचन मांगा, तो दशरथ मूर्छित हो गए।

पिता के वचनों का पालन करते हुए श्रीराम छोटे भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वनवास के लिए निकले, तो श्रीराम के पीछे-पीछे अयोध्यावासी भी वनों की ओर बढ़े। सरयू नदी पर लक्ष्मण और सीता को साथ लेकर श्रीराम अयोध्यावासियों को सोता हुआ छोड़कर वनों में चले गए।

भगवान राम के जाने पर सारथी सुमंत ने विलाप किया। सुमंत के बताने पर राजा दशरथ ने राम के वियोग में प्राण त्याग दिए।

नरेंद्र शर्मा, राकेश महेंद्रा, हरिओम सिंघल, गोविंद पाल, अनंत अग्रवाल आदि की देखरेख में हुए रामलीला मंचन में अनूप शर्मा, योगेेश भारद्वाज, अमित गुप्ता का अभिनय सराहा गया।

उधर, बिजनौर के प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर में बुधवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित यज्ञ में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आहुतियां प्रदान कीं।

आयोजन में विवेक चौधरी, राममोहन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, विशाल, कमल  आदि का योगदान रहा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन शाम को मंदिर में आरती का आयोजन किया जा रहा है।

नर्तकियों के डांस पर भिड़े, मंचन रोका
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात रामलीला मंचन के दौरान नर्तकियों के भौंडे डांस को लेकर दर्शकों के दो गुटों में संघर्ष हो गया।

इस दौरान दर्शकों में अफरातफरी मच गई। कमेटी ने रामलीला का मंचन रोक दिया। मामला शांत होने के बाद फिर से मंचन शुरू हुआ। उधर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 अक्तूबर से रामलीला का मंचन हो रहा है। गांव के ही युवक विभिन्न अभिनयों के रूप में रामलीला खेल रहें है। रामलीला में कमेटी के लोगों ने आधा दर्जन नर्तकियों की भी व्यवस्था की।


मंगलवार रात जब रामलीला मंचन चल रहा था तो दर्शकों की फरमाइश पर नर्तकी को डांस के मंच पर बुलाया।
आरोप है कि इस दौरान भौंडे डांस के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों के दो गुट आपस में टकरा गए , मारपीट हुई। कमेटी के लोगों ने रामलीला मंचन बंद करा दिया।

दोनों गुटों के दर्शकों जाने के बाद कमेटी ने गांव के लोगों की राय पर फिर से मंचन शुरू कराया। बताया गया है कि प्रशासन की ओर से रामलीला मंचन के दौरान नर्तकियों के डांस पर पूरी तरह से रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed