फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Banaili river cutting the fields as soon as the water level decreases

जलस्तर कम होते ही खेतों में कटान कर रही बनैली नदी

Sat, 11 Sep 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Banaili river cutting the fields as soon as the water level decreases
जलस्तर कम होते ही खेतों में कटान कर रही बनैली नदी
विज्ञापन

अफजलगढ़। माननगर शाहपुर जमाल मार्ग से होकर गुजरने वाली बनैली नदी का जलस्तर कम होने पर पानी ने खेतों का कटान शुरू कर दिया है। जिससे किसानों की फसल व खेत बनैली की धार से कटने लगे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
शाहपुर जमाल निवासी परवेंद्र सिंह, टिकेंद्र कुमार, दयाराम सिंह, दिवान सिंह मीना ने बताया कि उनका खेत नदी से पूर्व दिशा व हरिराज सिंह ध्यान सिंह आदि के खेत नदी से पश्चिम दिशा में है खेत में गन्ने की फसल, बाजरे की फसल व यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े है। दो दिन पूर्व बनैली नदी के तेज प्रवाह के कारण बनैली नदी का रुख उनके खेतों की ओर हो गया है किसानों ने बताया कि उनके खेतों में खड़े यूकेलिप्टस व गन्ने की फसल के साथ साथ करीब दो मीटर तक बनैली नदी के तेज प्रवाह से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों को चिंता सताए जा रही है। नदी में फिर से पानी आ जाएगा तो बनैली नदी उनके खेतों में होकर बहने लगेगी, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

किसानों ने बनैली नदी के निकट खेतों की व गांव की सुरक्षा हेतु प्रशासन से तटबंध बनाए जाने की मांग की है। साथ ही किसानों के तेज प्रवाह से कटे खेतों व फसलों को हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजस्व लेखपाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों की फसलों व कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। वो अपना आवेदन तहसील स्तर पर जमा करा सकते है। उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलने पर सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed