फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban single use plastic: CDO

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाएं प्रतिबंध : सीडीओ

Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ban single use plastic: CDO
सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाएं प्रतिबंध : सीडीओ
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें सीडीओ ने सघन अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गंगा घाटों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को विकास में आयोजित बैठक में सीडीओ ने पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए। एआरटीओ को मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीजल व पेट्रोल वाहन जो कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं, उन पर नियमानुसार ग्रीन टैक्स लगाकर कार्रवाई की जाए। जिला वन अधिकारी अनिल पटेल ने बताया कि इंदिरा पार्क में नगर पालिका ने साफ-सफाई कराकर लाइटें भी लगवा दी गई हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर ने बताया कि शहर में जहां-जहां कूड़ा इकट्ठा था, उसे वहां से उठवा लिया गया है। गंगा समिति के सदस्य धीर सिंह ने बालावाली एवं जलालपुर गंगा के किनारे घाट निर्माण का विचार सुझाया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, डीएफओ अनिल कुमार पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed