फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on transporting chicken to other states

दूसरे राज्यों में मुर्गे और अंडे ले जाने से रोक हटी

Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ban on transporting chicken to other states
दूसरे राज्यों में मुर्गे और अंडे ले जाने से रोक हटी
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिले के पोल्ट्री फार्म संचालक अपनी मुर्गियों, मुर्गों व अंडों को दूसरे जिले या राज्यों में ले जाकर बेच सकते हैं। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पोल्ट्री फार्म संचालकों को राहत मिलेगी।
जिले में कई जगह पर कौवे और मुर्गी मरने के मामले सामने आ चुके हैं। आसपास के जिलों में भी यही हाल है। शासन ने एहतियात के तौर पर मुर्गी व अंडे दूसरे राज्यों से लाने पर कुछ दिनों पहले रोक लगा दी थी। जिले की सीमा उत्तराखंड से सटी है। गाइडलाइन के बाद उत्तराखंड से मुर्गियां नहीं लाई जा रही थीं। लेकिन जिले में अब तक कहीं पर भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। 76 पक्षियों के पोस्टमार्टम किए जा चुके हैं और 292 मुर्गियों के सैंपल में भी जांच निगेटिव आई है। सूत्रों के अनुसार आसपास के राज्यों में जो बर्ड फ्लू मिला है वह इंसानों के शरीर पर प्रभाव भी नहीं डालता है। इस वजह से शासन ने भी अपने नियमों में ढील दी है। शासन ने दूसरे राज्यों से मुर्गी व अंडे लाने पर लगी रोक हटा दी है। अब दूसरे राज्यों को मुर्गी व अंडे ला व ले जा सकते हैं। हालांकि पोल्ट्री फार्म संचालकों को बाहर से लाई गई मुर्गियों को अभी अलग ही बेड़े में रखने के लिए कहा जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

11 कौवे मरे मिले
बिजनौर। रावली में बुधवार को 11 कौवे मरे मिले हैं। ये सभी एक-दूसरे से काफी दूरी पर पड़े हुए थे। सूचना पर वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए पक्षियों को कब्जे में लिया। इनमें से कुछ को जांच के लिए बरेली लैब भेजा जा रहा है। कौवों के शव देखने में काफी पुराने लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed