फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Balawali-Feena road will be seven meters wide, Rs 95 crore will be spent

सात मीटर चौड़ा होगा बालावाली-फीना मार्ग, 95 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 25 Aug 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Balawali-Feena road will be seven meters wide, Rs 95 crore will be spent
नहटौर-किरतपुर मार्ग, इसका होना है चौड़ीकारण। - फोटो : BIJNOR
सात मीटर चौड़ा होगा बालावाली-फीना मार्ग, 95 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

बिजनौर। बालावाली से फीना जाने वाले 87 किलोमीटर लंबे मार्ग की सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है। 95 करोड़ की लागत से इस सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इस मार्ग को अब पूरी तरह सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस मार्ग का आधे से अधिक हिस्सा सात मीटर से कम चौड़ा है। जिससे राहगीरों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना होता है। सड़क का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है।
बालावाली को फीना से जोड़ने वाला मार्ग प्रमुख है। यह लक्सर-बालावाली मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह मार्ग पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि को जोड़ता है। बालावाली पर बन रहा पुल जब शुरू हो जाएगा तब बालावाली से फीना जाने वाले मार्ग की महत्ता पहले से और बढ़ जाएगी। यह मार्ग साढ़े 87 किलोमीटर लंबा है, लेकिन मार्ग की हालत सही नहीं है। यह मार्ग जहां पर दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे से जुड़ा है, वहां तो इसकी चौड़ाई सात मीटर है, लेकिन बाकी जगह पर मार्ग की चौड़ाई कम है। 87.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का 52 किलोमीटर से भी अधिक भाग सात किलोमीटर से कम चौड़ा है। बालावाली पुल के चलने पर यहां से भी काफी यातायात गुजरेगा। ऐसे में मार्ग की कम चौड़ाई राहगीरों के लिए परेशानी का तो सबब बनती ही है, हादसों की भी आशंका रहती है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों की हालत सुधारने और उनकी चौड़ाई बढ़ानेे पर बहुत जोर दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बालावाली-किरतपुर-नहटौर-चांदपुर-फीना मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इस पूरी सड़क को सात मीटर चौड़ा करने के लिए 95 करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

कम समय में सफर होगा पूरा
सड़क के चौड़ा होने से राहगीरों को बहुत फायदा होगा। मार्ग चौड़ा होगा तो 87 किलोमीटर का इसका सफर वर्तमान समय के मुकाबले कम समय में पूरा किया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील सागर के अनुसार बालावाली से फीना तक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। यह एक प्रमुख मार्ग है जिस पर काफी यातायात चलता है। पूरी सड़क के सात मीटर चौड़ा होने से राहगीरों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed