फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu protested against highway officials

भाकियू कार्यकर्ताओं का शेरकोट में हाईवे अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bakiu protested against highway officials
शेरकोट में भाकियू कार्यकर्ताओं का हाईवे अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : DHAMPUR
भाकियू ने किया हाईवे अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई गांवों के किसान शामिल हुए। हिदायत दी कि तक उनकी अधिगृहीत जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वह जमीन पर काम नहीं होने देंगे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।

भाकियू कार्यकर्ता हाईवे स्थित एक विवाह मंडप के बाहर एकत्र हुए। यहां पर हाईवे अधिकारियों पर मनमानी कर जमीन का रेट देने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों के पक्षपात के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्हें अन्य किसानों की तरह से जमीन का रेट नहीं दिया गया तो वह हाइवे जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा कि एनएच 74 शेरकोट एवं कोटरा टप्पा में स्थित मकान, दुकान एवं जमीन के मुआवजे को लेकर कई बार पीएनसी अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। पर भरोसा देने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने किसानों की जमीन की सही पैमाइश करने की मांग की है। इस मामले में पीएनसी अधिकारियों की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। पंचायत में निर्णय लिया कि यदि प्रशासन ने जल्द किसानों की समस्या का समाधान ना किया तो आरपार की लड़ाई होगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, चेतन सिंह, इंद्रवीर सिंह, कविराज सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत गहलोत, पंकज गहलोत, तसलीम अहमद, सलीम अहमद, संजीव कुमार, कपिल राणा, संजय राणा, विपिन चौहान, संजीव चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed