फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bachhandripal lanzó campaña de limpieza.

बछेंद्रीपाल ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 11 Oct 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Thu, 11 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bachhandripal lanzó campaña de limpieza.
बिजनौर में विदुर कुटी पर सफाई अभियान में जुटी बछेंद्रीपाल। - फोटो : अमर उजाला
गंज दारानगर में महात्मा विदुर की कुटी पर माउंट एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने अपनी टीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ  ही गंगा मैया को निर्मल करने के लिए सभी को प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा तट पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण को शुद्ध करने का संकल्प दिलाया।  
विज्ञापन

बुधवार को महात्मा विदुर की कुटी पर नमामि गंगे परियोजना के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर माउंट एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने लोगों को महात्मा विदुर की महानता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जिलेवासियों का आह्वान किया कि वे बड़े ही भाग्यशाली हैं कि उन्हें महात्मा विदुर की तपोस्थली पर जन्म लिया। कहा कि वे सारी सुख सुविधाएं त्यागकर यहां पर बस गए थे। हम सभी को महात्मा विदुर के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन

 हमें अपना जीवन देश को समर्पित कर विकास एवं उन्नति में योगदान देना चाहिए। कहा कि वे गोमुख से लेकर गंगासागर तक गांव-गांव होती हुई मां गंगा निर्मल बनाने के प्रयास में लगी हैं। एवरेस्ट विजेता बछेंद्रीपाल ने गंगा किनारे पौधरोपण भी किया।  कार्यक्रम में डीपीआरओ मनीष कुमार, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, डा. दानिश, निशांत ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार शर्मा वन विभाग के कर्मचारी एवं ब्लाक हल्दौर के सफाईकर्मी एवं विदुर कुटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आरती से बढ़ती है गंगा के प्रति गंभीरता’
बिजनौर में बछेंद्रीपाल ने बुधवार शाम गंगा बैराज पर मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया। गंगा तट पर दीप यज्ञ किया गया। पंडित अभिषेक शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। बछेंद्रीपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मां गंगा के प्रति श्रद्धालुओं में श्रद्धा और बढ़ जाती है। कहा कि ऐसे आयोजन हर जिले हर तहसील में होने चाहिए। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को मां गंगा की आरती से जोड़ना चाहिए। उन्होंने गंगा तट पर आरती शुरू करने के लिए गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल की प्रशंसा की। सौरभ सिंघल ने कहा कि हर महीने में कम से कम एक बार महाआरती करने की योजना बनाई जा रही है। जिले के अफसर भी महाआरती में शामिल होते हैं। इससे मां गंगा को निर्मल बनाने का अभियान और गति पकड़ेगा। इस दौरान दीपक गर्ग मोनू, प्रेमलता अग्रवाल, नमामि गंगे प्रकल्प के संयोजक अभिषेक उपमन्यु, हरजिंदर कौर, प्रमोद चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed