{"_id":"930c80e3fd987ba4f2b9fc5c98b674e8","slug":"baby-s-death-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर। गांव सादपुरी में एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची के पिता पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सादपुरी निवासी महीपाल सिंह की चार वर्षीय पुत्री हिमानी की शुक्रवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि महीपाल के पड़ोसी और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बच्ची के पिता महीपाल पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरूकर दिया। सूचना पाकर एसएसआई गंगासरन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि महीपाल सिंह की पत्नी की पिछले वर्ष जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में महीपाल के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट हुई थी और वह काफी दिन जेल में भी रहा था।
अब वह दूसरी शादी करना चाहता था और बच्ची उसे दूसरी शादी में बाधक लग रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। उधर महीपाल व परिजनों ने बच्ची की मौत बीमारी से होना बताते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
ग्रामीणों ने बच्ची के ननिहाल वालों को मौके पर बुलाने की मांग की। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस बच्ची के शव को लेकर थाने आ गई और पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी।।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मौत एनीमिया से हुई है।