फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baby burnt in cylinder fire, stirring

सिलेंडर में आग लगने से बच्ची झुलसी, हड़कंप

Sun, 21 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 21 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Baby burnt in cylinder fire, stirring
शेरकोट। गांव भिक्कावाला में कुकिंग सिलेंडर लीकेज होने से खाना बनाते समय बच्ची झुलस गई। इससे घर में रखा सामान भी जल गया। बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्ची की हालत स्थिर बताई।
विज्ञापन


गांव निवासी राजबाला की 12 वर्षीय बच्ची वैशाली शनिवार की सवेरे नाश्ता तैयार कर रही थी। मां पशुओं को चारा डालने पशुशाला गई हुई थी। बेटा मोहित (23) वर्ष घर में था। बच्ची के नाश्ता बनाते समय कुकिंग सिलेंडर लीकेज होने से रसोई में आग लग गई।
विज्ञापन


इस कारण आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इससे बच्ची झुलस गई। भाई मोहित ने रसोई से बच्ची को बाहर निकाला। बहन को बचाते समय मोहित का हाथ जल गया। दोनों को  ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बालू और पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया विधवा राजबाला दोनों बच्चों के साथ अकेली घर में रहती है। उसके पति की आठ माह पहले जसपुर में सड़क दुुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि पुत्र टिवंकल की कुछ माह पहले ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग क। दूसरी तरफ तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह ने कहा जांच कर पीड़ित को जरूरी मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed