फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BA, MA are also applying

बीए, एमए पास भी कर रहे आवेदन

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
BA, MA are also applying
बीए, एमए पास भी कर रहे आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के लिए खूब आवेदन पत्र आ रहे हैं। अभी तक 5698 आवेदन आए हैं। इसी के साथ 11 ऐसी पंचायत भी हैं जिनमें पंचायत सहायक के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। पंचायत सहायक के लिए योग्यता इंटरमीडिएट है। परंतु बीए, एमए पास अभ्यर्थी भी काफी संख्या में आवेदन कर रहे हैं।
जिले की 1123 पंचायतों में पंचायत सहायक रखे जाने हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है। गांवों में बड़ी संख्या में ऐसे पढ़े लिखे युवक हैं, जिन्हें बीए एमए करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली है। वे युवक खेती या मजदूरी करके ही अपना गुजारा कर रहे हैं। इसलिए ग्रामीण युवक पंचायत सहायक के लिए खूब आवेदन कर रहे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त तक जिला स्तर पर 645, ब्लॉक स्तर पर 4512 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 541 कुल 5698 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक 654 आवेदन पत्र मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में तथा सबसे कम 256 आवेदन अफजलगढ़ ब्लॉक में आए हैं। बताया 11 पंचायतों में कोई आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन

मेरिट इंटर के आधार पर बनेगी
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 17 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद अभ्यर्थियों की पंचायत वार मेरिट बनेगी। कहा कि पंचायत सहायक के लिए तय योग्यता इंटरमीडिएट है, इसलिए मेरिट इंटर के आधार पर ही बनेगी। आवेदक को हाईस्कूल व इंटर की अंक तालिका समेत अन्य जरूरी अभिलेख संलग्न करने होंगे। 12 अगस्त तक धामपुर ब्लॉक की पंचायतों नरूल्लापुर चीमा, नींदडू, वाजिदपुर, मिर्जापुर पल्ला, हाशमपुर हमीद, हल्दौर ब्लॉक की करनपुर गांवड़ी, जलीलपुर ब्लॉक की तालिबपुर, बास्टा, शेख सराय हबीब, हाशमपुर, नहटौर ब्लॉक की पंचायत हुसैनपुर समसपुर में पंचायत सहायक पद के लिए कोई आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed