फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Azad Chowk road was in bad shape, it was difficult to walk on foot

जलालाबाद क्षेत्र का आजाद चौक मार्ग गड्ढ़ों में हुआ तब्दील

Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Azad Chowk road was in bad shape, it was difficult to walk on foot
बदहाल हुआ आजाद चौक मार्ग, पैदल चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। हाईवे से जुड़े आजाद चौक मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव से राहगीर परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आजाद चौक के गड्ढों को समतल कराने की मांग की है।
जलालाबाद निवासी मो. आदिल, समीर राजपूत, मो. आकिब, शाकिर हुसैन, नबील मलिक, फुरकान खां, आफताब, नफीस का कहना है कि जलाबाबाद की आजाद नगर कॉलोनी की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश में आजाद चौक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो जाता है। मार्ग पर जल निकासी नहीं होने से राहगीरों को आजाद चौक के गड्ढों और जलभराव से गुजरना पड़ता है। मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने से राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। बारिश होने के बाद हफ्तों तक क्षेत्रवासियों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मार्ग से जलालाबाद समेत राहुखेड़ी कोरा, राजा रामपुर गांव से बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही होती है। क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडावली-मौज्जमपुर मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
मंडावली। क्षेत्र का मंडावली-मौज्जमपुर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान है। यह मार्ग गांव सिकरौड़ा, कल्लरवाली, राजपुर नवादा, कल्याणपुर, रामनगर आदि गांवों को जोड़ता है। पिछले तीन वर्षों से मार्ग खस्ताहाल होने से दोपहिया वाहन समेत किसानों के गन्ना वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि दुष्यंत त्यागी द्वार से गांव राजपुर नवादा तक यह मार्ग सबसे ज्यादा बदहाल है। मार्ग के गहरे गड्ढ़ों में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे है। क्षेत्रीय ग्रामीण लगातार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed