{"_id":"59023d1a4f1c1b9226c0c071","slug":"awareness-for-ganga-cleansing-from-may-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई से जगेगी गंगा सफाई की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई से जगेगी गंगा सफाई की अलख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विकास भवन के सभागार में गंगा सफाई अभियान को लेकर प्रशासन की स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें गंगा किनारे की 21 ग्राम पंचायतों में गंगा सफाई की अलख जगाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायतों में दो मई से गंगा यात्रा निकाली जाएगी। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार, नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक गंगा को स्वच्छ करने का अभियान चल रहा है।
जिले की गंगा किनारे बसी नजीबाबाद ब्लॉक की एक, मोहम्मदपुर देवमल की 12, हल्दौर ब्लॉक की पांच तथा जलीलपुर ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतें अभियान में शामिल हैं। प्रशासन ने गंगा को स्वच्छ करने के लिए इन ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान शुरू करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में दो मई को गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। सीडीओ के अनुसार, 21 दिन की यह यात्रा नजीबाबाद ब्लॉक के गांव तैयबपुर से शुरू होगी। इन ग्राम पंचायतों में 21 जगह रुकेगी।
इस दौरान गांवों में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। पंफलेट बांटे जाएंगे। गांवों में चौपाल लगेंगी, जिनमें गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए टिप्स देने के साथ ग्रामवासियों के सुझाव लिए जाएंगे। गायत्री परिवार कलश यात्रा निकालेगा। ग्रामवासियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्क्ड नाटक होंगे।
यात्रा को सफल बनाने के लिए 21 डिग्री कॉलेज, 21 ग्राम प्रधान, 21 ग्राम पंचायत सचिव चयनित किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रा के लिए 21 नोडल अधिकारी बना दिए हैं।