फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aware of 'Beti Bachao, Beti Padhao'

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक

Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Aware of 'Beti Bachao, Beti Padhao'
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मैजिक शो के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया।
शनिवार को ग्राम जमालपुर पठानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सुरक्षा सम्मान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध जादूगर एनए पाशा ने ग्रामवासियों को जादू के खेल दिखाकर मनोरंजन किया। जादूगर ने जादू के डिब्बे से अनेक स्लोगन निकालकर लड़का, लड़की एक समान, दोनों हैं भारत की शान। इसके अलावा सरकार के मिशन शक्ति अभियान के दौरान चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जादू से दिखाकर जागरूकता का संदेश दिया। काफी संख्या में ग्रामवासियों ने जादू देखे। सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सुरक्षा सम्मान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed