फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Audacity: The miscreants robbed the INSAS rifle from the soldier with a gun

दुस्साहस : तमंचा लिए बदमाश सिपाही से इंसास राइफल लूट ले गए

Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Audacity: The miscreants robbed the INSAS rifle from the soldier with a gun
बिजनौर : अफजलगढ़ में रायफल लूट और सिपाही की पिटाई के फुटेज। - फोटो : BIJNOR
दुस्साहस : तमंचा लिए बदमाश सिपाही से इंसास राइफल लूट ले गए
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर मंगलवार रात ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज करने से रोकने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सिपाही और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। सिपाही के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। वह गिर पड़े तो उससे इंसास राइफल लूट ली और इंसास व तमंचे की बटों से उन्हें पीटा। बचाने आए होमगार्ड को भी पीटा और राइफल लेकर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार देर शाम उत्तराखंड सीमा पर काशीपुर निवासी एक बदमाश रहमान को दबोच लिया। उसके कब्जे से लूटी गई इंसास और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।

उसके फरार साथी का नाम हैदर निवासी विजयनगर काशीपुर उत्तराखंड बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि 20 कारतूस से भरी इंसास की मैग्जीन हैदर के पास है। दोनों बदमाशों पर उत्तराखंड में चोरी और लूट के कई केस दर्ज हैं। पुलिस की टीमें पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। मंगलवार की रात 12:45 बजे नेशनल हाईवे पर धामपुर-अफजलगढ़ के बीच भूतपुरी में एक ट्रक से मैली सड़क पर गिर गई। जेसीबी मंगवाकर सड़क से मैली को हटाया जा रहा था, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच हाईवे पिकेट पर तैनात प्रशिक्षु सिपाही ललित और होमगार्ड भीम सिंह भी पहुंच गए और युवकों को गाली गलौज करने से रोका तो बदमाश सिपाही व होमगार्ड से भिड़ गए। घायल सिपाही ललित का जसपुर उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed