{"_id":"5914b4084f1c1b0a69850915","slug":"attacks-caught-in-attendance-register-of-natore-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर पालिका के हाजिरी रजिस्टर में पकड़ी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर पालिका के हाजिरी रजिस्टर में पकड़ी गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 12 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में डीएम जगतराज ने नगर पालिका परिषद नहटौर के निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी पकड़ी। आवश्यक अभिलेख निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं कराने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी जगतराज ग्राम निजामतपुरा में स्थित गौशाला का अवलोकन करने के बाद नहटौर विधायक ओम कुमार के साथ नगर पालिका हल्दौर में निरीक्षण को पहुंचे। नगर क्षेत्र की सड़कों के निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी से जांच कर आख्या मांगी।
नगर पालिका द्वारा नगर में स्वच्छ पेयजल के लिए रखे जाने वाले वाटर रेफ्रिजेरेटर में गंदा पानी होने की शिकायत पर उन्होंने जल निगम अफसरों को सभी रेफ्रिजेरेटर की गुणवत्ता और उनके पानी की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद, डीएम नगर पालिका नहटौर पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर देखने से पता चला कि लिपिक नसीम कुरैशी कई दिन से अनुपस्थित हैं।
अवैध प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में फंसने के बाद से नसीम अनुपस्थित हैं। डीएम ने आरोपी का वेतन आहरित न करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। रजिस्टर में 31 जनवरी 2017 से वर्तमान मई तक के 20 बिना स्वीकृत एवं बिना पंजिका में अंकित आकस्मिक अवकाश पत्र पाए गए। उन्होंने इस पर अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह से जवाब मांगने के निर्देश दिए।
नगर में ओडीएफ की नाममात्र प्रगति पर भी उन्होंने सख़्त नाराजगी जताई। साथ ही सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए विधायक से संपर्क कर उनका सहयोग लेने को कहा। उन्होंने अधिक संख्या में चपरासी पाए जाने पर निर्देश दिए कि पढ़े-लिखे चपरासियों से टैक्स कलेक्शन तथा अन्य कार्य कराए जाएं। उन्होंने ईओ को शुक्रवार व शनिवार को नहटौर नगर पालिका में उपस्थित रहने के आदेश दिए।