फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ATS Mumbai team reconstructs Tanveer's record

मुंबई में ड्रग्स के कारोबार में पकड़ा गया है युवक

Sat, 19 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ATS Mumbai team reconstructs Tanveer's record
एटीएस मुंबई की टीम ने तनवीर का खंगाला रिकॉर्ड
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुंबई से आई एटीएस की टीम ने मोहल्ला पठानपुरा निवासी तनवीर परवानी का रिकॉर्ड खंगाला। तहसीलदार और पहचान पत्र बनाने वाले संविदाकर्मी से भी मुंबई में पकड़ा गया ड्रग्स कारोबारी गैंग सदस्य युवक के संबंध में जानकारी की।

मुंबई के थाना काला चौकी प्रभारी भास्कर कदम के नेतृत्व में नजीबाबाद पहुंची एटीएस टीम शुक्रवार को मोहल्ला पठानपुरा निवासी तनवीर परवानी पुत्र अजीज परवानी का रिकॉर्ड खंगालती रही। मुंबई ड्रग्स गैंग के साथ पकड़े गए तनवीर परवानी से बरामद पासपोर्ट और तहसील नजीबाबाद से बने पहचान पत्र की पुष्टि करने के लिए एटीएस टीम तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से शुक्रवार को मिली। टीम ने पहचान पत्र बनाने वाले संविदाकर्मी आसिफ से भी पहचान पत्र से संबंधित रिकॉर्ड खंगलवाया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संबंधित युवक के परिजन कई वर्षों से नजीबाबाद में नहीं रहते। एक मकान बंद है। उन्होंने बताया कि तहसील रिकॉर्ड में तनवीर परवानी नाम से कोई पहचानपत्र जारी होने का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। एटीएस टीम तहसील से तनवीर परवानी के कागजातों से संबंधित सूचना लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed