{"_id":"620557a201bba56f801fd2b7","slug":"artists-taking-training-in-40-day-theatrical-workshop-dhampur-news-mrt5765461105","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे कलाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे कलाकार
धामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित विषय पर धामपुर में 40 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में एनएसडी पासआउट कलाकार साजिदा और जायमितई मणिपुर अनेक राज्यों के युवा कलाकारों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
संस्था अक्षर और ट्रेजर आर्ट एसोसिएशन दिल्ली के संयुक्त संयोजन में चल रही नाट्य कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, अरुणाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के अनेक युवा अभिनय, निर्देशन, प्रोडक्शन और कास्ट्यूम का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षक साजिदा, जाय मितई का कहना है कि आजादी के अमृत महोत्सव के लिए सरकार का ही नहीं हर व्यक्ति, कलाकार का भी दायित्व है कि वह किस प्रकार इस विशेष अवसर को मनाता है। हम थियेटर से जुड़े कलाकार हैं, हमने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों की जीवन गाथाओं को लेकर यह कार्यशाला चला रहे हैं। यहां तैयार नाटक को देश में कहीं भी किसी भी मंच पर हम प्रदर्शन करेंगे। 16 फरवरी की शाम इस नाटक ‘युग . . . द ईरा’ का ओपन थियेटर के रूप में प्रदर्शन किया जाएगा।
अक्षर संस्था के संयोजक सत्यराज ने कहा कि संस्था बीते वर्षों में अनेक बार ट्रेजर आर्ट एसोसिएशन के धामपुर में नाट्य क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम संपादित कर चुके हैं। जिनमें प्रख्यात सिनेमा कलाकार रघुवीर यादव के नाटक वायलिन की प्रस्तुति, थियेटर ओलंपियाड में चयनित नाटक बनजारा का प्रदर्शन भी हो चुका है। इस बार के नाटक युग में खुदीराम बोस, कमला देवी, चट्टोपध्याय, गोपालकृष्ण गोखले, रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खां, बिरसा मुंडा, दुर्गा देवी वोहरा, अलोरी सीतारमण, बटकेश्वरदत्त, गरिमेला सत्यनारायण आदि के जीवन को दर्शाया गया है।