{"_id":"62f15ea35986f5233634c485","slug":"arrested-the-accused-who-robbed-the-car-by-shooting-the-driver-bijnor-news-mrt600435036","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को गोली मारकर कार लूटने वाले आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को गोली मारकर कार लूटने वाले आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। चालक को गोली मारकर कार लूट ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोच लिया। उत्तराखंड पुलिस की भी इसमें मदद लेनी पड़ी। वारदात के बाद महज दो घंटे में ही आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से लूटी गई कार बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।
सोमवार को एसपी दिनेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर नेशनल हाईव पर हुई कार लूट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अर्टिका कार के चालक को गोली मारकर सड़क किनारे फेंकने और कार लूट करने वाले आरोपी शुभदीप पुत्र सुमित्र सिंह निवासी गांव गायरामपुर निवासी थाना बंडा जिला शाहजहांपुर को किच्छा रुद्रपुर चौकी के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस तथा लूटी गई कार बरामद की गई है।
बता दें कि शिकोहबाद का रहने वाला रामनारायण गुप्ता पुत्र मनोहर लाल गुप्ता ने ठेके पर अर्टिका गाड़ी ले रखी और टैक्सी के रुप में चलाता है। रविवार को रामनारायण गुप्ता एक बुकिंग लेकर ऋषिकेश आया, वहां से हरिद्वार लौटा। हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के सामने आरोपी शुभदीप ने नजीबाबाद तक के लिए गाड़ी बुक कर ली। नजीबाबाद पहुंचने के बाद आरोपी ने और आगे चलने के लिए कहा। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर गागन नदी के पास कार पहुंची तो आरोपी ने खुद चलाने की बात करते हुए कार रुकवा ली। इसके बाद कार चालक रामनारायण गुप्ता को गोली मारकर सड़क किनारे फेंक दिया और कार लूट कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एएसपी देहात राम अर्ज के निर्देशन में सीओ नगीना सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, एसएसआई मीर हसन, एसआई कमल किशोर की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर दिखाई चतुराई
सात बजकर दो मिनट पर आरोपी कार लेकर पुरैनी टोल प्लाजा पर पहुंच गया था। जहां आरोपी ने कार निर्धारित जगह से आगे रोकी। जोकि सीसीटीवी की जद से बाहर रहने के लिए किया गया। टोल कर्मियों ने गाड़ी पीछे करने के लिए कहा तो आरोपी बोला कि इसका बैक गियर खराब है और पीछे नहीं हटेगी। यह भी कहा कि गाड़ी में मरीज है, जल्दी स्कैन करके बैरियर हटाओ। पुलिस यहीं से इसके पीछे लग गई। इसके बाद आरोपी सात बजकर 45 मिनट पर काशीपुर के पास टोल प्लाजा को पार कर लिया।
संपन्न परिवार, इकलौता बेटा, बन गया लुटेरा
पुलिस के मुताबिक पकड़े गया आरोपी संपन्न परिवार से है जोकि इकलौता भी है। आरोपी के पिता की जनरल स्टोर की दुकान है, यह दुकान काफी नामी है। खेतीबाड़ी की जमीन भी काफी है। इसके बाद भी पकड़ा गया आरोपी लुटेरा बन गया।