{"_id":"638a3200466c97529d0b96a3","slug":"army-jawan-and-his-brother-were-injured-bijnor-news-mrt6161282117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आर्मी के जवान और उसके भाई पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आर्मी के जवान और उसके भाई पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
स्योहारा। छुट्टी पर घर आए रक्षा मंत्रालय में तैनात आर्मी के जवान और उसके भाई पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने जंगल में भाग कर जान बचाई। हमले में घायल हुए पीड़ितों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव पाईन्दापुर निवासी आर्मी जवान नितिन चौधरी पुत्र शिवकुमार सिंह जो दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात है। वह घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे नितिन चौधरी चचेरे भाई अतुल कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह साथी भूपेंद्र सिंह व गौरव के साथ स्योहारा ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पास जा रहे थे, गांव गड़ी की पुलिया के पास गांव के ही नवनीत, सौरभ, विक्रांत, प्रशांत, सनी व दो अज्ञात युवकों ने रायफल दिखाकर उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हॉकी चाकू व नितिन और उसके भाई अतुल पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने रायफल से तीन फायर भी किये।
पुलिस ने घायल आर्मी के जवान नितिन व ग्राम प्रधान के पति अतुल को मेडीकल परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि पीड़ित आर्मी जवान व ग्राम प्रधान पति की ओर से तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है।