{"_id":"603e7f008ebc3ee651744ca7","slug":"arijit-buried-the-flag-of-success-in-dehradun-bijnor-news-mrt528014352","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में अरिजीत ने गाड़े सफलता के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में अरिजीत ने गाड़े सफलता के झंडे
विज्ञापन

बिजनौर। देहरादून में आयोजित 19 वें स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शूटर अरिजीत सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल के यूथ वर्ग में 400 में से 322 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जनपद लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया गया।
एक से दस फरवरी तक देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में उत्तराखंड राज्य की 19 वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दस मीटर एयर पिस्टल के यूथ वर्ग में अरिजीत ने 400 में 322 अंक पाकर उत्तराखंड में धाक जमाई। बिजनौर सेंट मेरी स्कूल के फादर मैथ्यू जॉन ने अरिजीत को सम्मानित किया। अब अरिजीत सिंह 22 मार्च से छह अप्रैल तक जयपुर में होने वाली 40 वीं नॉर्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा।
अरिजीत सिंह लगातार चार बार से राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहा है। एकलव्य शूटिंग रेंज पर अरिजीत लगातार अभ्यास करता है। उसने यह कारनामा इंडियन पिस्टल में अभ्यास करके किया। क्वालीफाई होने पर अरिजीत के पिता ने अपने बेटे को जर्मनी से बनी एयर पिस्टल दिलवाई। शूटिंग कोच शमीम अहमद ने बताया कि उत्तराखंड में अरिजीत सिंह तथा मोहम्मद अनस ने क्वालिफाई किया। अनस ने जूनियर वर्ग में 400 में से 351 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
महिला दौड़ आठ मार्च को होगी
बिजनौर। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आभास स्पोर्ट्स क्लब की ओर से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से पहली बार महिला सशक्तिकरण के लिए महिला दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अव्वल रहने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी क्लब के आयोजक देशराज सिंह ने दी।