फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Area of ??coarse cereals decreased, demand increased

मनुष्य की सेहत के लिए फायेदमंद होता है मोटा अनाज

Sun, 16 Oct 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Area of ??coarse cereals decreased, demand increased
मोटे अनाज का क्षेत्रफल घटा, मांग बढ़ी
विज्ञापन

बिजनौर। बदलते परिवेष में खान पान में भी बदलवा आया है। दशकों पहले अधिकांश घरों में बनने वाला मोटे अनाज की रोटी गौण हो गई हैं। जबकि मोटे अनाज का सेवन शुगर, इरिटेबल सिंड्रोम, पेट के बीमार व्यक्ति चिकित्सकों की सलाह पर कर रहे हैं। मोटे अनाज से बच्चे, बड़ों को पौष्टिक तत्व मिलते हैं। दो-तीन दशक पहले तक घर के भोजन में मोटे अनाज का खूब इस्तेमाल हुआ करता था।
जनपद में सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई, धान 55768 हेक्टेयर क्षेत्रफल, गेहूं 151765 हेक्टेयर, मक्का 49 हेक्टेयर, चना 14 हेक्टेयर, जौ तीन हेक्टेयर, ज्वार दो हेक्टेयर, बाजरा चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित हो रहा है। गत वर्ष भी मोटे अनाज की बुवाई के आंकड़े करीब करीब इतने ही थे। चना, मक्का और बाजरा का क्षेत्रफल बहुत कम है। समय के बदलाव के साथ ही लोगों की खानपान की रुचि भी बदलने लगी। लोगों का रुझान फास्ट फूड की तरफ हो गया। इस कारण रसोई से मोटा अनाज गायब होने लगा। रसोई से मोटा अनाज गायब हुआ तो खेती में भी बदलाव हुआ है। वर्तमान में खाने में गेहूं, चावल का ही सबसे ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। पहले रोजाना खाने में चना, मक्का, बाजरा, लोबिया, सोयाबीन, जई, ज्वार आदि का प्रयोग किया जाता था, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता था। जनपद में गन्ना फसल के बाद गेहूं और धान की बुवाई होती है।
विज्ञापन

जंगली जानवरों से घटा रकबा
किसान विजयपाल सिंह, ताहर सिंह का कहना है जंगली जानवरों, बेसहारा पशुओं के नुकसान होने से दलहन, मक्का, जो आदि का रकबा घटा है। पशु ऐसी फसलों को चर जाते है, जिससे उत्पादन पर असर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायदेमंद है मोटा अनाज
इरिटेबल सिंड्रोम और डायबिटीज के मरीजों के लिए मोटा अनाज फायदेमंद है। मोटा अनाज खाने के फायदे बहुत है। इसके खाने से प्यास ज्यादा लगती है, इससे व्यक्ति को कब्ज नहीं रहता है। पेट सही से साफ होता है।
- डॉ. आरएस वर्मा, फिजिशियन जिला अस्पताल।
शुगर से बचाता है मोटा अनाज
मेरे यहां जो भी शुगर के मरीज आते हैं, उन्हें मोटा अनाज अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। मोटा अनाज पेट संबंधी कई समस्याओं से भी बचाता है।
- डॉ.पंकज, शुगर रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed