फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arbitrary payment of teachers arrears

शिक्षकों के एरियर भुगतान में खेल

Sun, 14 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary payment of teachers arrears
बिजनौर। नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर भुगतान में मनमानी का खेल होना शुरू हो गया है। एरियर भुगतान को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अवैध वसूली के अड्डे साबित हो रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर भुगतान की मांग की है। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि मार्च में शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राइमरी विद्यालय में अक्तूबर में 1000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बरते जाने की बात कही गई थी। लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अनियमितता की शिकायतें आनी शुरू हो गईं। कभी शिक्षकों की सेवा पंजिका बनाने के नाम पर तो कभी शिक्षकों की विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट प्रमाणित करने नाम पर अवैध वसूली की बातें सामने आती रहीं। अब नवनियुक्त शिक्षकों के चार महीने की तनख्वाह का भुगतान एरियर के रूप में किया जाना है। शिक्षक आए दिन एरियर भुगतान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद जिन शिक्षकों की तनख्वाह का भुगतान होना शुरू हो गया है उनके एरियर भुगतान में भी मनमानी शुरू हो गई है। चार महीने बाद भी शिक्षकों के एरियर भुगतान के लिए बिल वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बीईओ कार्यालय पर हो रही मनमानी की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि मार्च में शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। अवैध वसूली में लिप्त कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी शिकायत शासन से की जाएगी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार मीडिया प्रभारी चौधरी अंगजीत सिंह ने नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर का भुगतान अविलंब कराने की मांग की है।

वर्जन
शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं करने दी जाएगी। मनमानी करने वाले कर्मचारियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-महेश चंद, बीएसए
एक लिपिक हो चुका है निलंबित
विकास क्षेत्र हल्दौर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तैनात एक लिपिक शिक्षकों से अवैध वसूली व अनियमितता करने के मामले में निलंबित भी हो चुका है। लिपिक विनोद कुमार की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए ने लिपिक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed