फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aradhana judge

न्यायिक सेवा में चयन पर आराधना को किया सम्मानित

Sun, 29 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aradhana  judge
चांदपुर(बिजनौर)। जाट जागरण मंच चांदपुर ने राजस्थान न्यायिक सेवा में जज बनी बास्टा क्षेत्र के ग्राम बोहरा निवासी आराधना को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव बोहरा निवासी आराधना गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में प्रोफ़ेसर रहे स्वर्गीय डा.राकेश कुमार की पुत्री हैं। आराधना का राजस्थान न्यायिक सेवा में जज के लिए चयन हुआ है। शनिवार को जाट जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव बोहरा पहुंचकर आराधना को सम्मानित किया। मंच के संयोजक डाक्टर विकास तोमर ने कहा की आज बेटियां सफलता के नित नए आयाम चूम रही है। आराधना के जज बनने से चांदपुर क्षेत्र व जिले के और बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। आराधना की मां मधुरानी की कठिन तपस्या और प्रयासों से उनकी ुपुत्री ने यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर जाट जागरण मंच के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बब्बू, डाक्टर लाखन चौधरी, डाक्टर महेंद्र मलिक, आनंद सिंह, कपिल कुमार, नरेश कुमार, रविंद्र कुमार, डाक्टर कपिल कुमार, प्रधान लव कुमार, मुकेश कुमार, विकास गहलौत, पुष्पेंद्र देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed