फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Applications for compartment and improvement examination will be up to 25

25 तक होंगे कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन

Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Applications for compartment and improvement examination will be up to 25
25 तक होंगे कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर वर्ष 2022 की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की घोषणा हो गई है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों के 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। आवेदन विद्यार्थी के पंजीकृत विद्यालय के माध्यम से होना है।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार आवेदन 10 जुलाई से शुरू हैं और आखिरी तारीख 25 जुलाई है। आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन होना है। बोर्ड ने कंपार्टमेंट तथा इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्हता निश्चित की हैं। केवल अर्ह छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विद्यार्थी के पंजीकृत विद्यालय के माध्यम से ही होना है। अर्ह विद्यार्थी को आवेदन के लिए पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य के समक्ष प्रार्थना पत्र, अंकों की छाया प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी विस्तृत जानकारी के लिए अपने पंजीकृत विद्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

ये है अर्हता
हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं इंप्रूवमेंट के अंतर्गत अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में तथा कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से किसी एक विषय की ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है। परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये है। इंटर परीक्षा में मानविकी, वैज्ञानिक तथा वाणिज्य वर्ग से संबंधित किसी एक विषय में, कृषि भाग एक व दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र में एवं व्यवसायिक वर्ग में निर्धारित ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। परीक्षा शुल्क 306 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed