{"_id":"64f0d520cab542782702cc96","slug":"application-process-for-permission-letter-for-medical-college-started-bijnor-news-c-14-mrt1038-318629-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल कॉलेज के लिए अनुमति पत्र की आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल कॉलेज के लिए अनुमति पत्र की आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेडिकल कॉलेज के सत्र 2024-25 के लिए किया जाएगा आवेदन
- राष्ट्रीय चिकित्सक आयोग के मानकों को पूरा करने की भी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम के निरीक्षण के बाद ही महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के संचालन को अनुमति पत्र मिलेगा। इसके लिए मेडिकल प्रशासन ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में आवेदन करने की तैयारी शुरू कर दी है। आवेदन के लिए सभी दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज सत्र 2023-24 में संचालित नहीं होगा, यह बात तो साफ हो गई है। अब मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024-25 से चालू किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच अब अनुमति पत्र के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में आवेदन करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए डीएम, सीएमओ और अन्य विभागों से दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।
डीएम कार्यालय से मेडिकल कॉलेज से संबंधित जमीन की खसरा खतौनी मांगी जा रही है। इसके अलावा जिला पुरुष और महिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने के सभी दस्तावेज इकट्ठे किए जा रहे हैं। इसके बाद अस्पताल में नियमित पदों पर तैनात चिकित्सकों से एक फार्म भी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के बदल रहे मानक
पहले मेडिकल कॉलेज की अनुमति के लिए 330 बेड होने अनिवार्य थे। मगर, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने अनुमति के लिए बेड की संख्या बढ़ा दी है। इसके चलते अब मेडिकल कॉलेज के अनुमति पत्र के लिए करीब 400 बेड होने चाहिए, जिसकी तैयारियों में मेडिकल कॉलेज प्रशासन जुटा हुआ है।
आवेदन करने के बाद ही निरीक्षण करने आएगी टीम
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में अनुमति पत्र के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम निरीक्षण करने आएगी। टीम अनुमति पत्र के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच कर स्थलीय निरीक्षण करेगी।
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के अनुमति पत्र के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में आवेदन करने की तैयारियां चल रही हैं। दस्तावेज पूरे होते ही जल्द ही आवेदन कर दिया जाएगा। अनुमति पत्र के लिए सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर