फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appeal to make Panchayats number one in cleanliness

पंचायतों को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील

Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Appeal to make Panchayats number one in cleanliness
पंचायतों को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की अपील
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू के तहत मंगलवार से ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में ग्राम पंचायत सहायकों व प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। उद्घाटन विधायक अशोक राणा ने किया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें सभी को एक होकर पंचायतों को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाना है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, स्वच्छता कंसलटेंट मंडलीय विनोद कुमार, एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायक, पंचायत सचिव आदि को योजनाओं को अमली जामा पहना कर ग्रामवासियों तक लाभ पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास शौचालय नहीं है। उनके यहां शौचालयों का निर्माण कराएं। गांव में स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण की सुरक्षा, जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएं। इस अवसर पर डीसी लव कुमार, डीएल अंकुर वर्मा, एडीओ रविकांत, सुशील कुमार, अनिल कुमार, करुणा चौहान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed