{"_id":"6a21d6908ecf49dad303f3ac","slug":"any-kind-of-laxity-in-development-works-will-not-be-acceptable-kapil-dev-agarwal-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-181395-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं : कपिल देव अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं : कपिल देव अग्रवाल
विज्ञापन
बिजनौर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, निर्माण कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर जनता को उनका लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारी फील्ड भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में मंत्री द्वारा सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, कृषि, नगर विकास, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक नहटौर ओम कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, महिला आयोग सदस्या संगीता जैन, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।